मुख्यमंत्री श्री चौहान ने पवर्तारोहियों को दी बधाई

0

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने माउन्ट एवरेस्ट की चोटी पर तिरंगा फहराने वाले मध्यप्रदेश के पवर्तारोहियों श्री भगवान सिंह कुशवाह और श्री रत्नेश पाण्डेय को बधाई दी है। श्री चौहान ने अपने संदेश में कहा है कि श्री कुशवाह और श्री पाण्डेय की माउन्ट एवरेस्ट की संघर्षपूर्ण सफल साहसिक यात्रा से प्रदेश गौरवान्वित हुआ है। उन्होंने दोनों पवर्तारोहियों के जज्बे और साहस की सराहना करते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ दी है।

उल्लेखनीय है कि श्री भगवान सिंह ने 19 मई और रत्नेश पाण्डेय ने 21 मई 2016 को एवरेस्ट की चोटी पर पहुँचने में सफलता प्राप्त की है।

Previous articleघरेलू प्रदर्शन से खिलाड़ियों के टीम में चयन को देखकर अच्छा लगता है : गावस्कर
Next articleपठानकोट हमला: मसूद अजहर समेत 4 आतंकियों को ISI ने किया अंडरग्राउंड

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here