मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का अमेरिका यात्रा से लौटने पर स्वागत किया गया

0

भोपाल – ईपत्रकार.कॉम |मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का अमेरिका यात्रा से लौटने पर आज स्टेट हेंगर पर उत्साहपूर्वक स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री श्री चौहान विगत 22 से 28 अक्टूबर तक अमेरिका प्रवास के बाद आज शाम भोपाल पहुँचे।

आज स्टेट हेंगर पर मुख्यमंत्री श्री चौहान का स्वागत करने वालों में वित्त मंत्री श्री जयंत मलैया, कृषि मंत्री श्री गौरीशंकर बिसेन, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनीस, लोक निर्माण मंत्री श्री रामपाल सिंह, गृह एवं परिवहन मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह, नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्रीमती माया सिंह, राजस्व मंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता, उच्च शिक्षा मंत्री श्री जयभान सिंह पवैया, उद्यानिकी राज्यमंत्री श्री सूर्यप्रकाश मीणा, सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री नंदकुमार सिंह चौहान, सांसद श्री प्रभात झा, महापौर श्री आलोक शर्मा, भोपाल प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री ओम यादव, निगम-मंडलों के अध्यक्ष, विधायक, पदाधिकारी, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और नागरिक उपस्थित थे।

Previous articleबहुत अधिक मैदा खाना हो सकता है आपके लिए खतरनाक
Next articleSwipe ने Slate Pro टैबलेट के अपग्रेडेड वर्जन को भारत में लॉन्च किया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here