मैं अब भी विश्व का सबसे तेज धावक हूं: बोल्ट

0

आठ बार के ओलिंपिक चैम्पियन रह चुके जमैका के दिग्गज उसेन बोल्ट का मानना है कि वह अब भी विश्व के सबसे तेज धावक हैं। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, विश्व ऐथलेटिक्स चैंपियनशिप के बाद बोल्ट खेल जगत से संन्यास ले लेंगे। लंदन में 4 अगस्त से आयोजित हो रही विश्व चैंपियनशिप में बोल्ट 5 अगस्त को 100 मीटर और पुरुषों के चार गुणा 100 मीटर रिले रेस में दौड़ेंगे। यह उनके करियर की अंतिम रेस होगी।

बोल्ट ने लगातार तीन बार ओलिंपिक खेलों में 100 मीटर, 200 मीटर और 4 गुणा 100 मीटर रेस में गोल्ड मेडल जीता है। 100 मीटर और 200 मीटर रेस में उनके नाम विश्व रेकॉर्ड भी है। स्वयं को विश्व का सबसे तेज धावक मानने के बारे में पूछे जाने पर बोल्ट ने कहा, ‘जी हां, वो भी बिना किसी शक के।’ लंदन चैंपियनशिप के बारे में बोल्ट ने कहा कि वह कई बार इस प्रतियोगिता में हिस्सा ले चुके हैं और वह जानते हैं कि वह एक बार फिर इसके लिए तैयार हैं।

बोल्ट ने कहा, ‘मेरे आस-पास इस दशक में अभी मुझसे आगे निकलने वाला कोई भी ऐथलीट नहीं है। हो सकता है कि अगले 10 साल में कोई मेरा रेकॉर्ड तोड़ दे लेकिन अभी के लिए मेरे वर्ल्ड रेकॉर्ड सुरक्षित हैं।

Previous articleअब IRCTC से तत्काल टिकट बुक करने पर भी मिलेगी ‘पे ऑन डिलिवरी’ की सुविधा
Next articleडेविस कप: न्यूयॉर्क में अभ्यास करेगी भारतीय टेनिस टीम

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here