मैं तो कम्पाऊंडर बनने लायक भी नहीं था, स्वास्थ्य मंत्री बन गया-शत्रुघ्न सिन्हा

0

गुवाहाटी: अभिनेता से नेता बने शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि मैं तो कम्पाऊंडर बनने की भी काबिलियत नहीं रखता था लेकिन मैंने स्वास्थ्य मंत्री के तौर पर काम किया। बहरहाल सिन्हा ने इस बात का उल्लेख किया कि उनके बड़े भाई एक डॉक्टर थे। उन्होंने भारत के लोगों को उन्हें प्यार और सम्मान देने के लिए उनका शुक्रिया अदा किया और बताया कि तब वह बम्बई कोई स्टार बनने के लिए नहीं बल्कि संघर्ष करने और एक अभिनेता बनने के लिए गए थे। अपनी जीवनी ‘एनीथिंग बट खामोश’ के बारे में बात करते हुए सिन्हा ने कहा कि यह किसी के जीवन पर लिखी सबसे ईमानदार और पारदर्शी किताब है। दिग्गज अभिनेता ने कहा, ‘‘यह सबसे अधिक बिकने वाली किताब बन गई है। इसमें कोई सनसनी नहीं है।

किताब में किसी महिला का अनादर नहीं किया गया है लेकिन इसमें सब कुछ है।’’ सिन्हा उस दौर को याद करते हैं जब कुछ लोगों ने उन्हें खूबसूरत दिखने के लिए अपने चेहरे की प्लास्टिक सर्जरी करवाने की सलाह दी थी लेकिन जब दिग्गज अभिनेता देवानंद ने उन्हें ऐसा करने से रोका तो उन्होंने इसके खिलाफ फैसला किया। उन्होंने कहा, ‘‘देव साहिब ने मुझसे कहा था कि ऐसा मत करो, जैसे हो वैसे बने रहो। तब मैंने दुनिया को बताया कि मैं जैसा हूं वैसा ही मुझे स्वीकार किया जाए। मैंने अपने चेहरे, प्रतिभा और व्यक्तित्व को निखारने का काम किया।

Previous articleजीतने पर कैराना-देवबंद में लगा देंगे कर्फ्यू-बीजेपी MLA
Next articleट्रंप की तैयारी, पाक पर भी लगेगा बैन!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here