PM भावुक हैं तो संसद में क्यों नहीं बोलते- राहुल गांधी

0

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पलटवार किया है. प्रधानमंत्री मंगलवार को पार्टी संसदीय दल की बैठक में नोटबंदी पर बोलते हुए तीन बार भावुक हो गए. इस पर राहुल ने कहा, जब हम लोकसभा में बोलेंगे तो पीएम मोदी और भावुक होंगे.

राहुल ने कहा, ‘पीएम मोदी टीवी पर बोल सकते हैं, पॉप कंसर्ट में बोल सकते हैं, लेकिन संसद में नहीं. मोदी जी ने गरीबों की बात की लेकिन सदन में नहीं की. डिबेट करने दीजिए, सब साफ हो जाएगा.’ प्रधानमंत्री मोदीने बीजेपी संसदीय दल की बैठक में कहा कि नोटबंदी को लेकर विपक्ष अफवाहें फैला रहा है.

पीएम नहीं, देश रो रहा है: आनंद शर्मा
कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने भी मोदी पर हमला बोलते हुए कहा, ‘पीएम को रोने और हंसने की कला में महारत हासिल है. उन्होंने कहा, ‘जब चाहें रो दीजिए और फिर हंस दीजिए. पीएम की भावुकता पाखंड है. पीएम नहीं देश रो रहा है’. प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर नोटबंदी पर जनता से नरेंद्र मोदी ऐप पर राय मांगी है. इस पर भी आनंद शर्मा ने उन पर पलटवार किया और कहा क्या पीएम मोदी ने अधोषित इमरजेंसी सर्विस से पहले देश से पूछा था. पीएम को इस पर सफाई देनी चाहिए.

Previous articleविपक्ष के अलावा नोटबंदी पर सारा देश सरकार के साथ- अरुण जेटली
Next articleनोटबंदी को लेकर PM मोदी ने जनता से पूछे 10 सवाल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here