मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष हिंदू नहीं हैं, मैं दोनों का विरोधी -प्रकाश राज

0

अहम मुद्दों पर खुलकर बोलने वाले और सोशल मीडिया पर ट्रोल्स के निशाने पर रहने वाले एक्टर प्रकाश राज तीखे तेवर के साथ फिर सामने आए हैं। दक्षिण के मशहूर अभिनेता प्रकाश राज ने कहा है कि वह देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह को हिन्दू नहीं मानते हैं। प्रकाश राज ने एक टीवी कार्यक्रम में कहा कि जो कोई भी हत्या और हिंसा की बात करता है उसे वह हिन्दू नहीं मानते हैं।

प्रकाश राज ने एक कार्यक्रम में कहा, ”मैं एंटी हिंदू हूं। नहीं, मैं एंटी मोदी, एंटी हेगड़े, एंटी अमित शाह हूं। मेरे मुताबिक ये लोग हिंदू नहीं हैं। अनंत कुमार हेगड़े, जो एक धर्म को दुनिया से हटाना चाहते हैं ऐसा शख़्स हिंदू नहीं हो सकता।”

प्रकाश राज ने कहा, ”जो हत्याओं का समर्थन करे, वो हिंदू नहीं हो सकता। जब ये लोग ये तय कर सकते हैं कि मैं एंटी हिंदू हूं। तब मैं भी ये कह सकता हूं कि ये लोग हिंदू नहीं हैं।”

बता दें पंचकुला में हुई घटना पर भी कई लोगों ने पीएम को बिग बॉस बताया था। लोगों का कहना था कि अगर मोदी चाहते तो लोगों की जानें बचाई जा सकती थी।

Previous articleअमेरिका-मैक्सिको सीमा दीवार का विचार बरकरार: ट्रंप
Next articleBJP ने टॉयलेट को भगवा रंग से रंगकर किया हिंदू धर्म का अपमान-अखिलेश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here