BJP ने टॉयलेट को भगवा रंग से रंगकर किया हिंदू धर्म का अपमान-अखिलेश

0

उत्तर प्रदेश में भगवा रंग को लेकर सियासत थमने का नाम नहीं ले रही है। मामले में सबसे ज्यादा आक्रामक समाजवादी पार्टी दिख रही है। इसी क्रम में सपा मुखिया अखिलेश यादव ने गुरुवार को औरैया में भी भाजपा पर भगवा रंग को लेकर निशाना साधा।

सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि जो रंग पवित्र माना जाता है उस रंग से टॉयलेट (इज्जत घर) रंग दिए। इन्होंने धर्म का अपमान किया है, जो हिंदू धर्म का अपमान करते हों उन्हें किसी धर्म की चिंता नहीं होगी।

पूर्व मुख्यमंत्री ने मथुरा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में मासूम बच्चे को गोली का शिकार बनाए जाने की घटना को घोर अमानवीय बताते हुए राज्य सरकार से पीड़ित परिवार को 50 लाख की राहत राशि देने की मांग की है।

Previous articleमैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष हिंदू नहीं हैं, मैं दोनों का विरोधी -प्रकाश राज
Next articleनीति आयोग के अमिताभ कांत बोले,तीन साल बाद गैरजरूरी हो जाएंगे बैंक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here