मैं यहां भाजपा का हिसाब देने नहीं, बल्कि करीब 18 साल के नवीन सरकार का हिसाब मांगने आया हूं: अमित शाह

0

नगर के जनता मैदान में शुक्रवार को आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने ओडिशा की नवीन पटनायक सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को राज्य के पंचायत चुनाव के बाद से नींद में भी केवल कमल का फूल नजर आ रहा है। सम्मेलन में पूरे राज्य से करीब एक लाख भाजपा कार्यकर्ता आए हुए थे।

शाह ने कहा कि देश आज विकास के पथ पर अग्रसर है, मगर ओडिशा इससे पीछे छूट गया है। मोदी सरकार के किसी भी मंत्री पर आज तक भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा है, लेकिन ओडिशा में ऐसा हो रहा है। हमारी सरकार गरीबों, किसानों, आदिवासियों व दलितों की सरकार है। मोदी जी ने रात दिन एक कर दो करोड़ 60 लाख महिलाओं को रसोई गैस उपलब्ध कराई है। उन्होंने देश का सम्मान दुनिया में बढ़ाने का काम किया है।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि मैं यहां भाजपा का हिसाब देने नहीं, बल्कि करीब 18 साल के नवीन सरकार का हिसाब मांगने आया हूं। आज की तारीख में जहां पर भी भाजपा की सरकार है, वहां 18 साल में विकास एक से लेकर 100 तक पहुंच गया है, मगर ओडिशा वहीं का वहीं रह गया है। आज ओडिशा के हर घर में शुद्ध पानी नहीं है, 24 घंटे बिजली नहीं है, स्वास्थ्य सेवा नहीं है, रोड नहीं है, कारखाना नहीं है। जब हर बात का कोई जवाब ही नहीं है तो साफ है कि नवीन बाबू ने 18 साल में इस राज्य में केवल गरीबी और बेरोजगारी बढ़ाने का काम किया है।

शाह ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार अब तक बिजली की 106 योजनाएं बना चुकी है, लेकिन ओडिशा सरकार का ट्रांसफार्मर जल गया है, ऐसे में मोदी सरकार के विकास की बिजली यहां के गांवों तक नहीं पहुंच पाती। ऐसी सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकना जरूरी है। ऐसी सरकार लाइए जो नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ओडिशा का विकास कर सके। जब यहां पर भाजपा की सरकार बनेगी तभी इस राज्य का विकास होगा। उन्होंने कहा कि मैं पंचायत चुनाव के लिए ओडिशा की जनता का धन्यवाद करता हूं। 2019 में यहां भाजपा की सरकार बनेगी।

Previous articleविश्वविद्यालय और कॉलेज दिखाए पीएम मोदी का लाइव भाषण-यूजीसी
Next articleव्यापारी एक हफ्ते में अपने अतिक्रमण हटाएं वर्ना होगी सख्त कारवाही – महापौर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here