मैं हमेशा अपने एक दायरे में सहज रही हूं – करीना कपूर

0

बॉलीवुड एक्ट्रैस करीना कपूर का कहना है कि वह हमेशा अपने एक दायरे में सहज रही हैं। बेटे तैमूर के जन्म के बाद करीना फिल्म ‘वीर दी वेडिंग’ से बड़े पर्दे पर जल्द ही वापसी करने वाली हैं। आलिया भट्ट और सोनम कपूर का उन्हें एक समकालीन अभिनेत्री से अधिक एक वरिष्ठ अभिनेत्री के तौर देखने का श्रेय उन्होंने अपने आत्मविश्वास को दिया जो उन्होंने अपने 18 साल लंबे करियर में हमेशा बनाए रखा। करीना ने एक साक्षात्कार में कहा, ‘‘मुझे लगता है कि मैंने हमेशा अपने लिए जगह बनाई है। समय बदलता है, पीढ़ियां बदलती हैं, लोग आते-जाते रहते हैं। लेकिन मुझे लगता है कि शायद आत्मविश्वास ही वह वजह है। किस तरह से एक व्यक्ति खुद को पेश करता है या संभालता है। यह बेहद आवश्यक है।’’

करीना ‘2018 लैक्मे फैशन वीक समर-रिजॉर्ट’ के समापन समारोह में अनामिका खन्ना के ‘न्यूड रिइनवेंटेड’ क्लेकशन के लिए बतौर शोस्टॉपर रैंप पर चलीं। अदाकारा ने कहा कि ‘वीर दी वेडिंग’ रोमांस से भरपूर फिल्म नहीं है, जैसी उनकी अधिकतर बॉलीवुड फिल्में रहीं हैं। यही वजह है कि उन्होंने फिल्म के लिए हामी भरी।

Previous articleसोनी ने Xperia L2 स्मार्टफोन भारत में किया लांच
Next articleकुछ तो है जो वो सिर्फ हमसे करते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here