युवा को पकौडे का ठेला लगाने का सुझाव एक चायवाला ही दे सकता है- हार्दिक पटेल

0

पीएम मोदी के पकौड़े वाले बयान पर राजनीति गर्म हो चली है इसबार पीएम मोदी को निशाने पर लिया है युवा पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने।पाटीदार समुदाय के नेता हार्दिक पटेल ने पकौड़ा वाली टिप्पणी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सोमवार निशाना साधते हुए कहा कि केवल एक ‘‘चायवाला’’ ही बेरोजगार युवाओं को पकौड़े बेचने की सलाह दे सकता है।

गौरतलब है कि मोदी ने हाल ही में कहा था कि क्या ‘‘पकौड़े’’ बेचकर 200 रुपए प्रति दिन कमाने वाले किसी व्यक्ति को बेरोजगार माना जा सकता है।

पटेल ने सोमवार को एक ट्वीट कर कहा, ‘‘बेरोजगार युवाओं को पकौड़े का ठेला लगाने का सुझाव एक चायवाला ही दे सकता है। अर्थशास्त्री ऐसे सुझाव नहीं देता।’’ पटेल ने हाल ही में हुए गुजरात विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का समर्थन किया था।

Previous articleसैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट में खेलने से दक्षिण अफ्रीका में मदद मिलेगी: कुलदीप यादव
Next articleधूप में चमकती सफलता को भी लालटेन युग के हताश लोग नहीं देख पाते-सुशील मोदी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here