सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट में खेलने से दक्षिण अफ्रीका में मदद मिलेगी: कुलदीप यादव

0

चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने कहा कि सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्राफी के सभी मैचों में खेलने से वह दक्षिण अफ्रीका में सीमित ओवरों की श्रृंखला के लिए अच्छी तरह से तैयार रहेंगे। कुलदीप 24 जनवरी को दक्षिण अफ्रीका के लिए रवाना होंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि घरेलू सत्र में अच्छे प्रदर्शन का उन्हें दक्षिण अफ्रीका में फायदा मिलेगा।                                                                                                

दक्षिण अफ्रीका में अच्छे प्रदर्शन का विश्वास                                                                                    कुलदीप ने कहा, ‘‘अब तक मेरे लिए सब कुछ अच्छा रहा है। मैं टी-20 के पूरे सत्र (सैयद मुश्ताक अली ट्राफी) में खेला। मेरी लय अच्छी है और मैं वहां (दक्षिण अफ्रीका) भी अच्छी गेंदबाजी करने में सफल रहूंगा।’’ कलाईयों के इस स्पिनर से पूछा गया कि मुश्ताक अली ट्राफी उनके लिए कितनी महत्वपूर्ण है तो उन्होंने कहा, ‘‘यहां प्रत्येक मैच एक खिलाड़ी और टीम के रूप में महत्वपूर्ण है। टीम को आपकी जरूरत है और अपने राज्य की तरफ से खेलना सम्मान की बात है। राज्य ने ही आपको सब कुछ दिया और इसलिए मैं खेलने के लिए आया।’

  हमेशा विकेट लेने पर रहता है ध्यान
कुलदीप ने कहा कि वह हमेशा विकेट लेने पर ध्यान देते हैं और रन बनने को लेकर चिंतित नहीं होते। उन्होंने कहा, ‘‘टी20 में काफी रन चले जाते हैं। टी-20 में आप कितने विकेट लेते हो यह मायने रखता है। इस प्रारूप में विकेटों से टीम को मदद मिलती है।’’

Previous articleआनंदीबेन पटेल ने ली मध्य प्रदेश के गवर्नर पद की शपथ
Next articleयुवा को पकौडे का ठेला लगाने का सुझाव एक चायवाला ही दे सकता है- हार्दिक पटेल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here