योगी आदित्यनाथ से मिलने CM आवास पहुंचे शिवपाल यादव

0

समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री शिवपाल यादव आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने पहुंच चुके हैं। यह मुलाकात सीएम योगी के आवास 5 कालिदास मार्ग पर हो रही है। बता दें कि शिवपाल ने योगी से मुलाकात का समय मांगा जिसके लिए सीएम ने हां कर दी थी। इस मुलाकात के पक्का होने के बाद राजनीतिक गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रहीं हैं।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की बहू अर्पणा यादव भी योगी आदित्यनाथ से मिलने गेस्ट हाऊस पहुंची थी। अपर्णा यादव भाजपा की जीत से आदित्यनाथ के सीएम बनने तक 3 बार योगी से मुलाकात कर चुकी है।

Previous articleदेशभर के किसानों को मिलनी चाहिए राहत-राहुल गांंधी
Next articleस्किन प्रॉब्लम से आपके बच्चे को बचाएंगे ये उपाय

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here