योगी को सीएम बना कर पिछड़ों और ब्राह्मणों के साथ किया धोखा: मायावती

0

बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय प्रमुख मायावती ने भारतीय जनता पार्टी को घेरते हुए कहा है कि भाजपा ने योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री बना कर पिछड़ों व ब्राह्मणों को धोखा दिया है। आरएसएस के एजेण्डे को पूरा करने के लिए योगी को मुख्यमंत्री बनाया गया है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि यह भाजपा की आरक्षण को खत्म करने की साजिश है। एक ऐसे इंसान को मुख्यमंत्री बनाना गलत है जो आरएसएस के एजेण्डे पर चलता हो। उन्होंने कहा कि योगी क्षत्रिय समाज से हैं और उन्हें मुख्यमंत्री बना पार्टी ने ब्राह्मणों का अपमान किया है।

उन्होंने कहा कि इससे साफ हो गया है कि भाजपा ब्राह्मणों के साथ पिछड़े वर्ग की भी विरोधी है। भाजपा ने केशव प्रसाद मौर्या को उप मुख्यमंत्री बना कर कर पिछड़े वर्ग का अपमान किया है। वहीं मौर्या को मुख्यमंत्री न बनाकर उनके साथ धोखा किया गया है। यदि वह इसके खिलाफ आवाज उठाते तो भाजपा उन्हें पार्टी से बाहर कर देती। वह इस धोखे को बर्दाश्त नहीं कर पाए और अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। भाजपा ने केशव प्रसाद मौर्या को आगे बढ़ाकर यूपी के पिछड़े वर्ग की जनता को भी गुमराह किया है।

Previous articleकॉलेज में पहला दिन शुरू करने से पहले आजमाएं ये टिप्‍स
Next articleUP में अब योगी राज, 15 दिन में मंत्रियों को देना होगा संपत्ति का ब्यौरा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here