योगी सरकार की ऊर्जा विभाग में बड़ी कार्रवाई, भ्रष्टाचार के आरोप में प्रबंध निदेशक को हटाया

0

योगी सरकार ने भ्रष्टाचार के कई आरोपों के मद्देनजर ऊर्जा विभाग में बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक ए.के. मित्तल को हटा दिया है। महीने भर पहले ही योगी सरकार ने ए.के. मित्तल को प्रबंध निदेशक बनाया था।

जानकारी के अनुसार उनकी जगह अब सुरेश चंद्र एस.पी. भारती पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के कार्यवाहक प्रबंध निदेशक होंगे। पता चला कि पिछली सरकारों के दौरान जिन दागी कंपनियों से परहेज के लिए कहा गया था, उन्हीं कंपनियों से डील कर कई कार्य मित्तल ने उन्हें सौंप दिए थे।

Previous articleरात में ये गलतियां उड़ा सकती हैं आपकी नींद !
Next articleअच्छे प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगा एशियाई कुश्ती का स्वर्ण: बजरंग पूनिया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here