बालाकोट हवाई हमले के बाद भारत और पाकिस्तान की सीमा पर बढ़े तनाव के बीच रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने अहम बैठक बुलाई है। रक्षा मंत्री ने दोपहर 12 बजे तीनों सेना प्रमुखों की बैठक बुलाई, जिसमें सुरक्षा हालातों पर चर्चा जारी है ।
सूत्रों के अनुसार सीतारमण कल जम्मू-कश्मीर भी जाएंगी। वहीं भारतीय वायुसेना के एक पायलट के पाकिस्तान के क़ब्ज़े में होने की पुष्टि के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बुधवार को उच्च स्तरीय बैठक बुलाई थी। इस बैठक में तीनों सेनाओं के प्रमुख और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल भी मौजूद रहे।
बता दें कि भारत की एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान के तीन लड़ाकू विमान जम्मू-कश्मीर के नौशेरा सेक्टर में घुसे थे। जिस पर जवाबी कार्रवाई करते हुए भारत ने पाकिस्तान के एक F16 लड़ाकू विमान को मार गिराया था। इस घटनाक्रम के बाद पूरे देश में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।































































