सत्येंद्र जैन ने केजरीवाल के साढ़ू के लिए 50 Cr की लैंड डील कराई: कपिल मिश्रा

0

नई दिल्लीः मुख्यमंत्री अवरिंद केजरीवाल और दिल्ली सरकार में मंत्री कपिल मिश्रा ने केजरीवाल सरकार के खिलाफ एक और राज सबके सामने खोल दिया। मिश्रा ने आरोप लगाया कि स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने 50 करोड़ रुपए की लैंड डील केजरीवाल के साढू के लिए करवाई। कपिल मिश्रा ने कहा, ”संजय सिंह ने पूछा केजरीवाल के रिश्तेदार का नाम बताएं? जैन ने मुझे खुद बताया कि केजरीवाल के साढ़ू के लिए छतरपुर में एक फार्म हाउस के लिए 50 करोड़ की लैंड डील कराई। पीडब्ल्यूडी में उनके 10 करोड़ के फर्जी बिल भी पास कराए। वो बंसल परिवार से आते हैं।”

मुझे पार्टी से निकाल कर दिखाएंः मिश्रा
कपिल मिश्रा ने कहा, ”मैंने हमेशा से भाजपा और कांग्रेस का विरोध किया है। मैं भाजपा में कभी नहीं जाऊंगा मुझे पार्टी से निकाल कर दिखाएं, कुछ लोग कमरे में बैठ कर अगर निर्णय लेंगे तो मैं उसे नहीं मानूंगा।” साथ ही उन्होंने कहा कि जिस केजरीवाल की पूजा हमने की है, ये वो केजरीवाल नहीं है। कुर्सी केजरीवाल की कमजोरी बन गई है, क्या जब सत्येंद्र जैन जेल जाएंगे तब केजरीवाल कुर्सी छोड़ेंगे? कपिल ने केजरीवाल समर्थकों पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया।

एंटी करप्शन ब्यूरो को सौंपे सारे सबूत
एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) को शिकायत करने के बाद मीडिया से रू-ब-रू होते हुए मिश्रा ने कहा कि उन्होंने सारे सबूत ACB को सौंप दिए हैं। मिश्रा ने कहा कि शीला दीक्षित को इस मामले में बचाया गया है। वहीं ACB को सबूत सौंपने के बाद भी मिश्रा शांत नहीं हैं। वहीं केजरीवाल के दो करोड़ के भ्रष्टाचार की शिकायत वो सीबीआई से करेंगे। उन्होंने कहा कि इस मामले में उन्होंने सीबीआई से समय मांगा है।

टैंकर घोटाले पर डाला पर्दा
मिश्रा ने दावा किया कि उन्होंने 2 साल पहले टैंकर घोटाले की रिपोर्ट अरविंद केजरीवाल को सौंपी थी लेकिन सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की। मिश्रा की मानें तो केजरीवाल के सलाहकारों आशीष तलवार और विभव पटेल ने मुख्यमंत्री को इस मामले में कार्रवाई करने से रोका।

मनीष सिसोदिया की सफाई
कपिल के आरोपों के बाद डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया सामने आए और पूरे मामले पर सफाई दी। उन्होंने कहा- “जिस तरह से मिश्राा ने बेबुनियाद आरोप लगाए, वो तो जवाब देने के लायक भी नहीं हैं। कोई इन पर विश्वास नहीं करेगा।”

Previous articleकेजरीवाल इस्तीफा देंगे या जेल जाएंगे?-मनाेज तिवारी
Next articleट्राई की ये नई योजना कॉल ड्रॉप की समस्या हल करेगी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here