रजनीकांत की फिल्म का नया पोस्टर, पारंपरिक अंदाज में दिखे सुपरस्टार

0

विवार को सन पिक्चर्स ने फिल्म पेटा से रजनीकांत का सेकेंड लुक रिवील किया. 67 वर्षीय रजनीकांत इस पोस्टर में अपनी उम्र से आधे नजर आ रहे हैं. उन्होंने पारंपरिक कपड़े पहने हुए हैं और माथे पर चंदन लगाया हुआ है. इसके अलावा उन्होंने अपनी मूछें भी बड़ी-बड़ी रखी हुई हैं. रजनीकांत का यह लुक काफी शानदार है और उम्मीद है कि यह देखते-देखते वायरल हो जाएगा.

पोस्टर शेयर करते हुए सन पिक्चर्स ने लिखा, “पेटा सेकेंड लुक”. फिल्म के पहले पोस्टर में रजनीकांत अलग अंदाज में नजर आ रहे थे, जबकि इस पोस्टर में उनका लुक बिलकुल अलग है. फिल्म के पोस्टर से इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म में उनका किरदार फिर से हटके और बिंदास होगा. Petta के मोशन पोस्टर को काफी पसंद किया जा रहा है और ये तेजी से वायरल हो रहा है.

कार्तिक शुभराज के निर्देशन में बन रही इस फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो गई है. फिल्म को Thalaivar 165 के उपनाम से भी जाना जा रहा है. ऐसा इस लिए है क्योंकि सुपरस्टार रजनीकांत की ये 165वीं फिल्म है. फिल्म को लेकर प्रशंसकों के बीच में खासा उत्साह है.

Previous articleयहाँ निकली है 300 से ज्यादा सरकारी नौकरियां, जल्द करें आवेदन
Next articleबिहार में फिरौती के लिए अपहरण कर निर्मम हत्या करना आम बात हो गई है-तेजस्वी