बिहार में फिरौती के लिए अपहरण कर निर्मम हत्या करना आम बात हो गई है-तेजस्वी

0

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने राज्य में गिरती विधि-व्यवस्था को लेकर एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा और कहा कि अपराधियों ने सरकार के हाथ-पैर बांध कर कंबल ओढ़ा दिया है।

यादव ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर के जरिए मुख्यमंत्री पर हमला करते हुए कहा, ‘‘बिहार में फिरौती के लिए अपहरण कर निर्मम हत्या करना आम बात हो गई है। पहले व्यवसायी, फिर महिला और बैंक प्रबंधक का अपहरण कर उसकी हत्या।’’ उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि अपराधियों ने बिहार सरकार के हाथ-पैर बांध कर कंबल ओढ़ा दिया है ताकि इन्हें शर्म नहीं आए। रहस्यमयी गृहमंत्री गायब हैं।

Previous articleरजनीकांत की फिल्म का नया पोस्टर, पारंपरिक अंदाज में दिखे सुपरस्टार
Next articleसीएम योगी ने एक बड़ा बयान देते हुए कहा-परीक्षा में नकल की शिकायत मिली तो सब जाएंगे जेल