रणदीप ने पूरी की सरबजीत की शूटिंग, दाढ़ी-मूछें कटवाई

0

मुंबई। अभिनेता रणदीप हुड्डा ने फिल्म सरबजीत में सरबजीत सिंह के किरदार को अलविदा कह दिया है। दरअसल, फिल्म के लिए बढ़ाई गई मूछों को उन्होंने कटवा दिया है।

फिल्म हाईवे में हरियाणवी किरदार निभा चुके रणदीप ने इस बार सरबजीत के किरदार में पंजाबी बोली को बारीकियों से पकड़ा है। यह फिल्म भारतीय नागरिक सरबजीत की जीवनी है, जिसे पाकिस्तान ने आतंकवाद व जासूसी का दोषी पाया था और बाद में फांसी की सजा सुनाई गई थी। जेल में कैदियों ने उन पर जानलेवा हमला किया और इस हादसे में उनकी मृत्यु हो गई थी।

फिल्म के किरदार को अलविदा कहते हुए उन्होंने अपनी दाड़ी कटवा ली, जो उन्होंने इस फिल्म के लिए बढ़ाई थी। अक्टूबर से फिल्म की शूटिंग शुरू हुई थी। सरबजीत में ऐश्वर्या, रणदीप हुड्डा की बहन दलबीर कौर की भूमिका निभा रही हैं, वहीं ऋचा उनकी पत्नी के किरदार में हैं। यह फिल्म 20 मई को रिलीज होगी।

Previous articleओवैसी पर जावेद अख्तर का वार- संविधान शेरवानी पहनने को भी नहीं कहता
Next articleमाल्या के पिता के विदेशी ट्रस्ट पर ED की नजरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here