रतलाम में जनआशीर्वाद यात्रा को ऐतिहासिक बनाए: काश्यप

0

रतलाम – ईपत्रकार.कॉम |मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चैहान की जनआशीर्वाद यात्रा 15 जुलाई को रतलाम आ रही है। इस यात्रा को शहर में ऐतिहासिक बनाएं। इस आह्वान के साथ यात्रा में आमजन की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विधायक, राज्य योजना आयोग उपाध्यक्ष चेतन्य काश्यप ने गुरूवार को भाजपा मोर्चो, पार्टी पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ बैठकें की।

शहर विधायक कार्यालय पर गुरूवार को जनआशीर्वाद यात्रा की तैयारियांे हेतु बैठकों की शुरूआत भाजपा के मोर्चा पदाधिकारियों के साथ हुई। बैठक के आरंभ में जनआशीर्वाद यात्रा के विधानसभा प्रभारी मनोहर पोरवाल ने 15 जुलाई को मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चैहान के नेतृत्व में यात्रा के प्रवेश के साथ शहर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि करमदी में यात्रा का प्रवेश शाम 6 बजे होगा। ग्राम में स्वागत के बाद रविदास चैराहा से यात्रा शहर में प्रवेश करेगी और सायर चबुतरा, घास बाजार, चैमुखीपुल, चाॅदनीचैक, तोपखाना हरदेव लाला की पिपली, लोहार रोड होते हुए शहीद चैक पहुॅचेगी। यहां रात्रि 8 बजे मुख्यमंत्री श्री चैहान जनसभा को सम्बोधित करेंगे। इस बैठक में युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सोनू यादव, महिला मोर्चा अध्यक्ष पदमा जायसवाल, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष इब्राहिम शैरानी, अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष नंदकिशोर तोषावड़ा, किसान मोर्चा के बद्रीलाल पाटीदार सहित रतलाम में निवासरत जिला पदाधिकारी, मण्डल अध्यक्ष एवं प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

मण्डल स्तर पर बैठक सुरजमल जैन मण्डल से आरंभ हुई। बाद में मुखर्जी मण्डल एवं दीनदयाल मण्डल की बैठकें आयोजित की गई। इन बैठकों में जनआशीर्वाद यात्रा में आमजन की अधिक से अधिक सहभागिता हेतु वार्ड स्तर पर निमंत्रण पत्रों के वितरण की कार्ययोजना बनाई गई। बैठकों में नगर निगम अध्यक्ष अशोक पोरवाल, विधानसभा प्रभारी दिनेश शर्मा, मण्डल अध्यक्ष रमेश बदलानी, जयवन्त कोठारी, महामंत्री गोपाल शर्मा सहित मण्डल पदाधिकारी, पार्षदगण, एल्डरमेन एवं वार्ड प्रभारी उपस्थित रहे।

सभी बैठकों में विधायक, राज्य योजना आयोग उपाध्यक्ष चेतन्य काश्यप ने जनआशीर्वाद यात्रा का शहर में ऐतिहासिक स्वागत करने का आह्वान करते हुए बताया कि शुक्रवार से तीनों मण्डलों में जनआशीर्वाद यात्रा का आमंत्रण देने हेतु वार्ड स्तर पर कार्यकर्ता जाएंगे। पार्टी कार्यकर्ता आमजन से यात्रा में अधिक से अधिक सहभागिता कर इसे सफल बनाने का आह्वान करेंगे।

Previous articleमहिलाओं की सोच और स्थिति में परिवर्तन आया है-राज्यपाल श्रीमती पटेल
Next articleनिर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने पर होगी निलंबन की कार्रवाई- कलेक्टर