राजद के लोग अपने अस्तित्व को लेकर परेशान हैं- सुशील मोदी

0

बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने ट्वीट करते हुए राजद पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को चारा घोटाला के तीन मामलों में सजा हो चुकी है। इस कारण लालू के जेल से बाहर आने की उम्मीद को कम होते देख राजद के लोग अपने अस्तित्व को लेकर परेशान हैं।

सुशील मोदी ने कहा कि हताश और परेशान राजद के लोग कभी विधायकों को समय से पहले चुनाव होने का डर दिखा रहे हैं तो कभी एनडीए में टूट की अफवाहें फैला रहें हैं। उन्होंने कहा कि हमारा गठबंधन पटना से दिल्ली तक मजबूत हैं, किसी के भाग्य से छीका टूटने वाला नहीं है।

उपमुख्यमंत्री का कहना है कि केंद्र सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान चला कर एक साल में 3 लाख 50 हजार फर्जी कंपनियों को बंद करवाया और कालेधन पर अंकुश लगाया। ऐसी कंपनियों के जरिए करोड़ों रुपए की बेनामी सम्पत्ति बनाने वालों पर जब जेल जाने का खतरा मंडराने लगा, तब वह संविधान पर खतरे का शोर मचाने लगे हैं।

Previous articleDell का नया क्रोमबुक 5190 लैपटॉप हुअा लांच
Next articleअगर आप भी बोर्ड एग्जाम में अच्छे मार्क्स पाना चाहते हैं तो अपनाएं ये आसान उपाय

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here