रामायण और बौद्ध धर्म ऐसे दो पहलू हैं जो भारत और आसियान को जोड़ते हैं-सुषमा स्वराज

0

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने मंगलवार को कहा कि रामायण और बौद्ध धर्म ऐसे दो पहलू हैं जो भारत और आसियान को जोड़ते हैं. इसीलिए उन्हें भारत आसियान स्मारक सम्मेलन में विशेष महत्व दिया गया है.

भारत आसियान यूथ अवॉडर्स में सुषमा ने कहा कि भारत और आसियान के बीच सदियों पुराने रिश्ते हैं. ये संबंध इतिहास, संस्कृति, वाणिज्य और शिक्षा जैसे विविध क्षेत्र में फैले हुए हैं.

भारत आसियान स्मारक सम्मेलन यहां 25 जनवरी से आयोजित होना है. उससे पहले होने वाले कार्यक्रमों में से एक भारत आसियान यूथ अवॉडर्स है. उन्होंने कहा कि दक्षिण पूर्वी एशियाई क्षेत्र के विद्वान भारत को एक अहम अध्ययन केंद्र के तौर पर चुनते हैं, प्राचीन वक्त में वे नालंदा विश्वविद्यालय को चुनते थे.

सुषमा ने कहा, ‘रामायण और बौद्ध धर्म दो पहलू हैं जो भारत और आसियान को जोड़ते हैं. इसलिए हमने इन दोनों को स्मारक शिखर सम्मेलन के केंद्र में रखा है.’

Previous articleलालू प्रसाद को गीता-रामायण जैसे धर्म ग्रंथों का पाठ करते हुए पश्चाताप करना चाहिए-सुशील मोदी
Next articleआतंकी हाफिज सईद को गिरफ्‍तारी का डर,कोर्ट में दी याचिका

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here