राशिफल : 30 जनवरी 2020 जाने क्या कहता है गुरुवार का दिन

0

Aries (मेष): (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)– आज का दिन अच्छा रहेगा। धन के आगमन की संभावना रहेगी। आर्थिक आयोजन सफल कर सकेंगे। धार्मिक कार्यों में अधिक समय व्यतीत करेंगे। छात्रों को सफलता की प्राप्ति होगी। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल हो सकते हैं। दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। स्थानांतरण, विभागीय परिवर्तन या नए अनुबंध का प्रयास फलीभूत होगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

Taurus (वृषभ):( ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो, ब, बो)–  आज का दिन शुभ रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी, जिससे आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। संतान के संबंध में सुखद समाचार मिलेगा, लेकिन किसी अन्य पारिवारिक सदस्य से तनाव भी मिल सकता है। व्यवसाय कार्य सफल होंगे। पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है, जो लाभदायक रहेगी। कार्यभार बढऩे से शारीरिक और मानसिक थकान का अनुभव कर सकते हैं। सेहत अच्छी रहेगी।

Gemini (मिथुन): (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)–आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में नए अवसर प्राप्त होंगे। कारोबार में धनलाभ की स्थिति रहेगी, लेकिन कार्यभार अधिक रहेगा और कड़ा परिश्रम करना पड़ेगा। सामाजिक और धार्मिक आयोजनों में शामिल हो सकते हैं, जिससे समाज में सम्मान बढ़ेगा। क्रोध पर नियंत्रण और वाणी पर संयम रखें। बेवजह विवाद की संभावना रहेगी। परिजनों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

Cancer (कर्क): (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)– आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में भागदौड़ रहेगी। कारोबार विस्तार की योजना बना सकते हैं, लेकिन चुनौतियों का सामना भी करना पड़ेगा। अनावश्यक खर्च बढऩे से आर्थिक स्थिति कमजोर होगी। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। परिवार का भरपूर सहयोग मिलेगा। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। किसी धार्मिक यात्रा पर जाने के योग बनेंगे।

Leo (सिंह): (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)–आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार में आर्थिक लाभ और नौकरी में तरक्की के योग रहेंगे। धन के आगमन से मन प्रफुल्लित होगा और पारिवार का माहौल अच्छा रहेगा। पारिवारिक दायित्वों का ठीक से निर्वहन कर सकेंगे, लेकिन किसी की बात का बुरा लग सकता है और परिवार में कलह होने की संभावना रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखने की जरूरत है। धन के लेन-देन से बचें।

Virgo (कन्या) : (ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो) –आज का दिन संघर्षमय रहेगा। कार्यभार की अधिकता रहेगी, लेकिन कठिन परिश्रम से कार्य सफल होंगे। रुके हुए कार्य भी पूर्ण होंगे, जिससे प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। शारीरिक रूप से थकान हो सकती है। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। खान-पान का ध्यान रखें। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। यात्रा पर जाने से बचें।

Libra (तुला) :(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते) –आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार अच्छा चलेगा। कार्य विस्तार की योजना बना सकते हैं, जिसमें सफलता मिलेगी। सहयोगियों का भरपूर सहयोग मिलेगा। नौकरी करने वालों को संघर्ष करना पड़ सकता है। क्रोध पर नियंत्रण रखें, अन्यथा विवादों में फंस सकते हैं। दूसरों से सहयोग से कार्यों में सफलता मिलेगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। वैवाहिक जीवन सुखमय होगा। सेहत का ख्याल रखें।

Scorpio (वृश्चिक):(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू) – आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में विस्तार की संभावना रहेगी और आय प्राप्ति के नए अवसर मिल सकते हैं। कारोबार में आर्थिक लाभ और नौकरी में तरक्की के योग रहेंगे, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अपनी मेहनत से उच्चाधिकारी को प्रसन्न रख सकेंगे। छात्र सफलता प्राप्त करेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। सेहत भी अच्छी रहेगी।

Sagittarius (धनु) : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)– आज का दिन मिला-जुला रहेगा। आदमनी के नए स्रोत मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में अधिक परिश्रम से सफलता मिलेगी, लेकिन अनावश्यक खर्च बढऩे से आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। शारीरिक और मानसिक रूप से शिथिलता का अनुभव करेंगे। क्रोध पर नियंत्रण और वाणी पर संयम रखें, अन्यथा वाद-विवाद में उलझ सकते हैं। व्यावसाय विस्तार की योजना में सफलता प्राप्त करेंगे।

Capricorn (मकर) : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)– आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में उन्नति की संभावना रहेगी। आय प्राप्ति के नये स्रोत बन सकते हैं। रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। कार्यभार बढऩे से बहुत व्यस्त रह सकते हैं। यात्रा की योजना बनेगी। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें, अन्यथा बेवजह विवाद में फंस सकते हैं। सेहत को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता है। धार्मिक कार्यों में भाग ले सकते हैं।

Aquarius (कुंभ) : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)– आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार में भागदौड़ रहेगी। नौकरी में तरक्की के योग हैं। बेरोजगारों को जॉब के अवसर मिलेंगे। छात्र अपनी सफलता से प्रसन्न रहेंगे। धन का अनावश्यक खर्च होने की संभावना रहेगी। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें और खान-पान का ध्यान रखें। धार्मिक आयोजन में भाग लेने से समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। किसी बात तनाव भी मिल सकता है।

Pisces (मीन) : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)–आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। कारोबार अच्छा चलेगा। कार्य-विस्तार की योजना बना सकते हैं। नौकरी में तरक्की के योग रहेंगे। आकस्मिक धनागमन की संभावना रहेगी। परिश्रम से सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। दोस्तों और परिजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढक़र हिस्सा लेंगे। सेहत अच्छी रहेगी। परिवार का माहौल सुखमय रहेगा। यात्रा को टालें।

Previous articleभारत की जीत पर शोएब अख्तर ने कहा – ये शेर के मुंह से निवाला छीनने वाली बात
Next article30 जनवरी 2019 गुरुवार, पंचांग एवं शुभ – अशुभ मुहूर्त