राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा का आज लोकसभा में जवाब देंगे PM मोदी

0

राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर लोकसभा में चर्चा का जवाब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दे सकते हैं। भाजपा सूत्रों ने यह जानकारी दी। राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर सदन में मंगलवार को चर्चा की शुरूआत हुई। प्रधानमंत्री के जवाब के बाद प्रस्ताव को सदन में पारित कराया जाएगा जहां भाजपा नीत सरकार को बहुमत है। भाजपा ने अपने सदस्यों के लिए आज सदन में मौजूद रहने का व्हिप जारी किया है।

सूत्रों ने बताया कि सरकार गुरुवार को कुछ महत्वपूर्ण विधेयक पेश कर सकती है। उल्लखेनीय है कि इन दिनों सदन में पकौड़े बेचने वाले पर काफी गहन चर्चा हो रही है। जहां विपक्ष रोजगार के मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी में है वहीं भाजपा का आरोप है कि विपक्षी दल ‘‘पकौड़े बेचने वालों’’ का अपमान कर रहे हैं।

Previous article8 फरवरी 2018 गुरुवार, पंचांग एवं शुभ मुहूर्त
Next articleडेढ़ घंटे नरेंद्र मोदी की पूरी स्पीच के दौरान लोकसभा में हंगामा, विपक्ष ने लगाए ये 10 नारे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here