रियो में लहराया तिरंगा, भाला फेंक में देवेंद्र झाझरिया ने जीता गोल्ड

0

ब्राजील के रियो से भारत के लिए अच्छी खबर आई है. पैरालंपिक में भारत ने एक और पदक हासिल कर लिया है. भाला फेंक में देवेंद्र झाझरिया ने गोल्ड जीत लिया है. पैरालंपिक में यह उनका दूसरा गोल्ड है.

12 साल पहले 2004 एथेंस पैरालंपिक में भी उन्होंने गोल्ड जीता था. इस पदक के साथ ही रियो पैरालंपिक में भारत के कुल पदकों की संख्या 4 हो गई है, जिसमें 2 गोल्ड, एक सिल्वर और एक ब्रॉन्ज है.

देवेंद्र ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ ये पदक हासिल किया. देवेंद्र ने 63.97 मीटर दूर जेवलिन फेंक कर नया विश्व रिकॉर्ड बनाया. एथेंस पैरालंपिक में उन्होंने 62.15 मीटर जेवलिन फेंका था, जो कि एक वर्ल्ड रिकॉर्ड था.

Previous articleटापर्स को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मदद मिलेगी
Next articleगडकरी बोले- मनमोहन ने दिया था ‘अच्छे दिन’ का नारा, हमारे गले में फंसी हड्डी बना

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here