रोजाना पालक का जूस पीने से मिलते हैं ये फायदे

0

आमतौर पर लोग पालक की सब्जी बनाकर या फिर इसे पराठे के रूप में खाना पसंद करते हैं लेकिन अगर आपको पालक का पूरा फायदा चाहिए तो पालक का जूस पीना सबसे अच्छा विकल्प है।

पालक में वो सभी पोषक तत्व पाएं जाते हैं जो शारीरिक विकास के लिए जरूरी होते हैं। इसमें मिनरल्स, विटामिन और दूसरे कई न्यूट्रीएंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं। आपको बता दें कि पालक में विटामिन ए, सी, ई और बी कॉम्प्लेक्स भी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा इसमें आयरन, कैल्शियम, पोटैशियम, सोडियम जैसे अन्य पोषक तत्व भी होते हैं। आइए जानते हैं रोजाना पालक का जूस सेवन करने से सेहत को होने वाले फायदों के बारे में।

पालक के जूस के फायदे :

1. पालक में विटामिन की अच्छी मात्रा होती है। ऐसे में पालक का जूस पीने से हड्डियाँ मजबूत होती हैं।

2. आपको बता दें पालक के जूस में एंटी – ऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा में होते है, जो त्वचा की झुर्रियों को दूर करने में मदद करते हैं साथ ही इसके सेवन से चेहरे पर ग्लो आता है।

3. अगर आपको त्वचा से जुड़ी कोई समस्या है तो पालक का जूस पीना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। पालक का जूस आपकी त्वचा मे निखार लाता जिससे आप जवान दिखती है। ये बालों के लिए भी अच्छा है।

4. पाचन क्रिया को दुरुस्त रखने के लिए भी पालक का जूस पीने की सलाह दी जाती है। ये शरीर के विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मददगार है। इसके अलावा अगर आपको कब्ज की समस्या है तो भी आप यह जूस आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

5. कई अध्ययनों में कहा गया है कि पालक में मौजूद कैरोटीन और क्लोरोफिल कैंसर से बचाव में सहायक हैं। इसके अलावा ये आँखों की रोशनी के लिए भी अच्छा है।

Previous articleग्रैजुएट के लिए निकली है इस विभाग में सरकारी नौकरियां, जल्द करें आवेदन
Next articleअद्वैत वेदांत में दुनिया की सारी समस्याओं का समाधान है-मुख्यमंत्री श्री चौहान