रोज सुबह नमक वाला पानी पीने से बीमारियां रहेंगी दूर

0

हेल्दी बॉडी के लिए हम न जाने कितने ही जतन करते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर रोजमर्रा की आदतों में कुछ छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखा जाए तो यह काम बहुत ही आसान हो सकता है.

सुबह उठकर गुनगुना पानी सेहत के लिए बहुत लाभदायक होता है और अगर इसमें हल्का सा काला नमक मिलाकर पिया जाए तो यह रामबाण की तरह काम करता है.

सुबह नमक वाला पानी पीने के ये 3 फायदे…

1. मोटापे से राहत
अगर नियमित रूप से सुबह पानी में काला नमक मिलाकर पिया जाए तो इससे ब्‍लड शुगर, ब्‍लड प्रेशर, मोटापा और अन्‍य तरह की बीमारियों में राहत मिलती है. लेकिन नमक पानी लेते समय इस बात का ध्‍यान रखें कि इसमें आपको सादे नमक का प्रयोग नहीं करना है.

2. पेट को रखे हेल्दी

काले नमक वाला पानी पेट के अंदर प्राकृतिक नमक, हाइड्रोक्लोरिक एसिड और प्रोटीन को पचाने वाले एंजाइम को सक्रिय करने में मदद करता है, जिससे खाया हुआ भोजन टूट कर आसानी से पच जाता है. इसके अलावा लिवर में भी एंजाइम को सक्रिय होने में मदद मिलती है, जिससे खाना पचने में आसानी होती है.

3. अनिंद्रा की समस्या को करे दूर

अगर आप नींद की समस्‍या से परेशान है तो नमक वाले पानी का सेवन करें. इसमें मौजूद मिनरल तंत्रिका तंत्र को शांत करने में मदद करते हैं. नमक, कोर्टिसोल और एड्रनलाईन, जैसे खतरनाक स्‍ट्रेस हार्मोन को कम कर रात को अच्‍छी नींद लाने में मदद करता है.

Previous articleमां लक्ष्मी के पूजन से जीवन बनेगा वैभवशाली
Next articleबैन के फैसले के बाद बेहोश हो गए थे नरसिंह

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here