लोक सेवा गारंटी के अंतर्गत प्रकरणों का समय सीमा में निराकरण किया जाना चाहिए- मुख्यमंत्री

0

मन्दसौर- (ईपत्रकार.कॉम) |मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने समाधान ऑनलाईन में लंबित प्रकरणों की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री श्री चौहान ने लंबित मामले में संबंधित अधिकारियों के विरूद्ध कार्रवाई करने के साथ प्रकरणों का तात्कालिक निराकरण करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि लोक सेवा गारंटी के अंतर्गत प्रकरणों का समय सीमा में निराकरण किया जाना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि उनका यह प्रयास होना चाहिए कि लोगों के काम समय पर हों।

कलेक्ट्रेट कार्यालय स्थित एनआईसी के वीसी कक्ष में डीआईजी, कलेक्टर श्री ओमप्रकाश श्रीवास्तव एसपी श्री मनोज सिंह तथा सीईओ जिला पंचायत डॉ. पंकज जैन सहित सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। कलेक्टर श्री श्रीवास्तव ने सभी अधिकारियों को गंभीरतापूर्वक लोगों की समस्याओं एवं शिकायतों का निराकरण करने के निर्देश दिए।

Previous articleसमाधान ऑनलाइन वीसी में मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश
Next articleनये भारत का निर्माण होगा तो, सब का साथ सबका विकास होगा- श्री चावला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here