शहडोल – ईपत्रकार.कॉम |कलेक्टर श्री नरेश पाल की अध्यक्षता में आज कलेक्टर कार्यालय में जिला स्तरीय वन अधिकार अधिनियम के तहत गठित जिला स्तरीय समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में अध्यक्ष जनपद पंचायत सोहागपुर श्रीमती मीरा कोल, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सुनीता सिंह परसते, वन मण्डलाधिकारी दक्षिण वन मण्डल श्री प्रदीप मिश्रा, वन मण्डलाधिकारी उत्तर वनमण्डल श्री देवांशु शेखर, सहायह आयुक्त आदिवासी विकास श्री नरोत्तम वरकड़े सहित अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे। बैठक में वन अधिकार अधिनियम के तहत हरफल नाले में जलाशय निर्माण 54.55 हेक्टेयर भूमि तथा सीधी में पुलिस कौशल प्रशिक्षण केंद्र हेतु पट्टे प्रदाय करने पर सहमति हुई। वही जयसिंहनगर में वन अधिकार अधिनियम के तहत 255 हितग्राहियों को आवासीय पट्टे दिये जाने की सहमति दी गई।






























































