वाहन चालक तीन बार नशा करते मिले तो लायसेंस निरस्त : मुख्यमंत्री

0

नमामि देवी नर्मदे सेवा यात्रा के 42 वें पड़ाव पर मुख्यमंत्री हंडिया में शामिल हुए। करीब डेढ़ किलोमीटर पैदल चलकर मुख्यमंत्री हेलीपेड से कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने सभा को संबोधित करते हुए ऐलान किया कि वाहन चालक शराब का नशा करके गाड़ी चलाएंगे और तीन बार पकड़ा गए तो जिंदगी भर के लिए लायसेंस निरस्त कर दिया जाएगा। प्रदेश को नशा मुक्त बनाने की तैयारी प्रारंभ हो गई है।

सीएम के अनुसार पहले चरण में नर्मदा किनारे से 5-5 किलोमीटर तक की सीमा से दुकानों को बंद किया जाएगा। इसके बाद नशा मुक्त अभियान के माध्यम से लोगों को जागरूक करेंगे और धीरे-धीरे शराब दुकानें बंद करते रहेंगे। नर्मदा सेवा यात्रा का उद्देश्य बताकर मुख्यमंत्री ने लोगों से जल संरक्षण, पौध रौपण करने और नर्मदा को प्रदूषण मुक्त बनाने का संकल्प दिलाया।

मुख्यमंत्री ने इस दौरान मंच पर उपस्थित साधु-संतों का सम्मान भी किया। उन्होंने घोषणा की है कि नर्मदा किनारे के एक-एक किलोमीटर तक जो किसान फलदार पौधों का रोपण करेंगे उन्हें 20 हजार रुपए प्रति एकड़ का भुगतान शुरूआत के तीन साल तक दिया जाएगा।

Previous articleपत्नी झाड़ू, बेलन, बर्तन से करती है पिटाई
Next articleतमिलनाडु में 3 साल बाद हुआ जल्लीकट्टू, इवेंट के दौरान 2 की मौत-129 जख्मी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here