विडियो – मोदी जी माँ का ढिंढोरा मत पीटो – केजरीवाल

0

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अपनी मां से मिलने के बारे में किए गए ट्वीट को लेकर निशाना साधा है। 2 दिन की गुजरात यात्रा पर गए मोदी ने आज सुबह ट्वीट करते हुए कहा था कि आज मां से मिलने के लिए योग नहीं किया। सुबह होने से पहले मां के साथ नाश्ता भी किया। उनके साथ समय गुजार कर बहुत अच्छा लगा। मोदी के इस ट्वीट की आलोचना करते हुए केजरीवाल ने ट्विटर पर प्रधानमंत्री पर मां की आड़ में राजनीति करने का आरोप लगाया।

मोदी को दिल बड़ा करना चाहिए
केजरीवाल ने लिखा, मोदी को अपना दिल बड़ा करना चाहिए और मां तथा पत्नी को अपने साथ ही रखना चाहिए। प्रधानमंत्री, मां के साथ हुई अपनी मुलाकात का ढिंढोरा पीट रहे हैं।

एक अन्य ट्वीट में केजरीवाल ने कहा, मैं अपनी मां के साथ रहता हूं रोज उनका आशीर्वाद लेता हूं, लेकिन इसका ढिंढोरा नहीं पीटता। मैं मां को राजनीति के लिए बैंक की लाइन में भी नहीं लगाता।

मुख्यमंत्री ने एक अन्य ट्वीट में कहा, हिंदू धर्म और भारतीय संस्कृति के अनुसार आपको अपनी बूढी मां और धर्मपत्नी को साथ रखना चाहिए। प्रधानमंत्री आवास बहुत बड़ा है, थोड़ा दिल बड़ा कीजिए।

Previous article12 जनवरी को विद्यार्थी पंचायत
Next articleवायरल विडियो – पहला ‘पिता’ जो बच्चे को जन्म देगा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here