ई-पत्रकार लंदन – ब्रिटेन में महिला से पुरुष बनने की प्रक्रिया से गुजर रहा एक शख्स बच्चे को जन्म देने वाला है। यह शख्स महिला से पुरुष तो बनना चाहता था, पर उसकी इच्छा एक बच्चे को जन्म देने की भी थी। फेसबुक पर मिले एक स्पर्म डोनर की मदद से उसकी यह तमन्ना बहुत जल्द पूरी होने वाली है। क्योंकि उसे कानूनी तौर पर एक पुरुष का दर्जा मिल चुका है, इसलिए उसे बच्चे को जन्म देने वाला पहला ‘पिता’ कहा जा रहा है।
हेडेन क्रॉस ने 20 साल पहले लड़की के रूप में जन्म लिया। मर्द बनने की इच्छा के चलते वह फिलहाल मेल हॉर्मोन्स ट्रीटमेंट ले रहे थे और उनका फुल जेंडर ट्रांसमिशन प्रोसेस भी चल रहा था। लेकिन उनकी हमेशा से इच्छा थी कि उनका एक बच्चा भी हो। जब उन्होंने यूके की नैशनल हेल्थ सर्विस से अपने अंडे फ्रीज कर भविष्य के लिए रखने के बारे में पूछा तो साफ इनकार कर दिया गया। ऐसा इसलिए क्योंकि यह पूरा प्रोसेस महंगा है।
बता दें कि पूरी तरह लिंग परिवर्तन के बाद हेडेन के ब्रेस्ट और ओवरी नहीं रह जाएंगे। इस वजह से बच्चे को स्तनपान आदि कराना मुमकिन नहीं हो सकेगा। यही वजह है कि उन्होंने प्रोसेस को होल्ड पर रखकर बच्चे को जन्म देने को प्राथमिकता दी। हेडेन यूके के पहले ऐसे पिता होंगे जो कि किसी बच्चे को जन्म देंगे। यूके में फुल जेंडर ट्रांजिशन में तकरीबन 29 हजार पाउंड का खर्च आता है।
जानिए क्या होता है लिंग परिवर्तन में :
लिंग परिवर्तन के दौरान तकरीबन 6 ऑपरेशन होते हैं। यूके में इसपर तकरीबन 29 हजार पाउंड का खर्च आता है। सर्जरी करा लेने के बावजूद ट्रांसजेंडर्स को जीनवभर काफी सावधानी बरतनी होती है। हार्मोन सप्लेमेंट्स लेने पड़ते हैं ताकि शरीर में होने वाले बदलावों को बरकरार रखा जा सके।
50 Poll Dancer in Funeral – जनाजे में 50 पोल डांसर !































































