विधायक काश्यप से मिले मेडिकल कालेज के डीन

0

रतलाम  – ईपत्रकार.कॉम |शहर में जल्द शुरू होने वाले मेडिकल कालेज के डीन डॉ. संजय दीक्षित एवं अधीक्षक डॉ. जितेन्द्र गुप्ता ने विधायक राज्य योजना आयोग उपाध्यक्ष चेतन्य काश्यप से भेंट कर कॉलेज की तैयारियों के संबंध में चर्चा की। डॉ. दीक्षित ने श्री काश्यप का अभिनंदन कर सक्रिय सहयोग हेतु बधाई दी।

डॉ. दीक्षित ने बताया कि रतलाम मेडिकल कॉलेज के लिए 150 सीटें नीट काउंसिलिंग में शामिल करने के लिए शासन को पत्र लिख दिया है। काउंसिलिंग के बाद कालेज को सीटें आवंटित हो जाएगी। इसके साथ ही कॉलेज शुरू किया जा सकेगा। चर्चा के दौरान मेडिकल कॉलेज से जुड़े अन्य कार्यों पर भी विचार विमर्श किया गया। इस दौरान पूर्व महापौर शैलेन्द्र डागा एवं जिला महामंत्री मनोहर पोरवाल उपस्थित थे।

Previous articleमुख्यमंत्री श्री चौहान ने जूडा की मांगे मानी
Next articleफॉर्च्यून 500 में 7 भारतीय कंपनियों ने बनाया स्थान, वॉलमार्ट नंबर वन