विनोद कांबली बने इस टीम के मेंटर

0

भारत के पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी विनोद कांबली एक बार फिर क्रिकेट के मैदान पर वापसी करने जा रहे हैं। कांबली को अाज से मुंबई में शुरू हो रही मुंबई टी-20 लीग की फ्रेंचाइजी शिवाजी पार्क लॉयंस के मेंटर के रूप में देखा जाएगा। कांबली ने रविवार को एक बयान में कहा, “मैं शिवाजी पार्क लायंस के साथ अपना अनुभव साझा करने और उसका मार्गदर्शन करने के लिए उत्साहित हूं। इस टीम में प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं। मुंबई ने हमेशा अपनी क्षमता साबित की है और राष्ट्रीय स्तर पर युवा प्रतिभाओं को बढ़ावा दिया है। इस टीम के साथ भी हम यही लक्ष्य हासिल करेंगे।”

कांबली ने अपनी टीम के खिलाड़ियों से इस टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का आग्रह किया है, क्योंकि इससे खिलाड़ियों को इंडियन प्रीमियर लीग में खेलने का मौका भी मिल सकता है। मुंबई टी-20 लीग में शिवाजी पार्क लॉयंस टीम की कमान मुंबई के मध्यम क्रम के बल्लेबाज सिद्धेश लाड के हाथों में है। इस टीम के कोच विनोद राघवन हैं। इस लीग के मैच वानखेड़े स्टेडियम में 11 से 21 मार्च तक खेले जाएंगे। लीग में कुल छह टीमें हिस्सा ले रही हैं।

Previous articleमुख्यमंत्री श्री चौहान ने दिल से कार्यक्रम में हर वर्ग से किया आत्मीय संवाद
Next articlePNB घोटाले के आरोपियों से जेटली की बेटी को मिली मोटी फीस- राहुल गांधी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here