उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विश्व में भारत की साख निरंतर बढ़ती जा रही है। मुख्यमंत्री आज यहां अद्र्धकुंभ मेले के लिए 510 करोड़ की 34 परियोजनाओं का शिलान्यास एवं उत्तर प्रदेश फसल रिण मोचन योजना में कृषकों को प्रमाणपत्र देने के एक कार्यक्रम में आये थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश विश्व पटल पर अपनी धाक कायम करने में लगातार आगे बढ रहा है।
योगी ने कहा, ‘केन्द्र की पिछली सरकारों के शासनकाल में पाकिस्तान हो या चीन सभी ने हमें दबाने का काम किया और वह हमारी सीमा के अन्दर तक प्रवेश कर गये लेकिन उन्होंने देश के प्रति मुंहतोड़ जवाब देने के अपनी प्रति अपनी नैतिकता नहीं समझी। यही कारण है कि आज देश आतंकवाद से जूझ रहा है। चीन हमारी सीमा के अन्दर 20 किलोमीटर तक प्रवेश कर गया।’
उन्होंने कहा, ‘अब वह समय समाप्त हो गया। हमारे जवान गोली का जवाब गोला से दे रहे है। सर्जिकल स्ट्राइक इसका जीता जागता प्रमाण है। आतंकवादियों के मंसूबे पस्त होते जा रहे हैं। प्रधानमंत्री की कूटनीति और विदेश नीति के कारण आज पाकिस्तान आतंकवाद के मामले में विश्व पटल पर अलग थलग नजर आ रहा है। डोकलहोम मसले पर भी चीन पर हम भारी पडे हैं। चीन को मुंह की खानी पडी। विश्व के अनेक राष्ट्र आज भारत के पक्षधर हैं ।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी धाक कायम करने ने सफल हो रहा है वहीं देश और प्रदेश भी विकास के पथ पर भी आगे बढ रहा है। पिछली सरकारों ने इसे विकास के रास्ते से अलग थलग कर दिया था। उन्होंने कहा कि केन्द्र की कांग्रेस और प्रदेश की समाजवादी पार्टी(सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने लूट खसोट मचा रखी थी। केन्द्र सरकार द्वारा दिये जा रहे विकास के धन को पिछली सरकारों ने सकारात्मक ढंग से उपयोग नही किया। उनका हमेशा असहयोग बना रहा, जिस कारण प्रदेश की जनता विकास के लिए तरसती रही। किसान कर्ज के बोझ तले दबते चले गये। उन्हें आत्महत्या करने को मजबूर होना पडा। किसान हमारे अन्नदाता हैं। यदि अन्नदाता ही पीडित रहा तो देश और प्रदेश कभी विकास नहीं कर सकते।
उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों से तोहफे में जो 15 साल की गन्दगी मिली है भाजपा साफ कर रही है। इसे साफ करने में कुछ समय लगेगा। जनता ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को भ्रष्टाचार, अपराध मुक्त प्रदेश बनाने की बागडोर सौंपी है। उनके विश्वास को प्रदेश सरकार कायम रखेगी। भाजपा के शासनकाल में अपराध और अपराधियों के लिए कोई स्थान नहीं है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा के किसी भी कार्यकर्ता के साथ यदि माफिया ,अपराधी मारपीट करने की कोशिश करेगा तो उसे नेस्तानाबूद कर दिया जायेगा।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री केशव मौेर्य ने कहा कि पिछली सरकारों के असहयोग के कारण जनता बेहाल रही। इलाहाबाद विकास के मामले में पिछड गया। अब समय बोलने का नहीं कर के दिखाने का है। जनता के विश्वास को मजबूती के साथ बनाये रखने का है। योगी सरकार में भ्रष्टमुक्त कार्य आरभ हआ है।


































































