रणवीर सिंह करेंगे इस रिऐलिटी शो को होस्ट !

0

बॉलिवुड ऐक्टर रणवीर सिंह इस समय काफी व्यस्त चल रहे हैं। फिर भी उन्होंने एक और प्रोजेक्ट हाथ में ले लिया है। हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, रणवीर सिह को एक टीवी प्रोग्राम के लिए साइन किया गया है।

खबर के मुताबिक,स्टार भारत के अपकमिंग रियलिटी शो ‘ओम शांति ओम’ के भजन बेस्ड रियलिटी शो में बाबा रामदेव के अलावा मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा भी इस रियलिटी शो का हिस्सा बनने जा रही हैं |इस शो में यह दोनों जज की भूमिका में नज़र आएंगे | रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि मशहूर बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह इस शो के पहले एपिसोड के होस्ट बन सकते है|

रणवीर सिंह ‘ओम शांति ओम’ के पहले एपिसोड को होस्ट करने जा रहे हैं | पहले एपिसोड के बाद अपारशक्ति खुराना इस शो को आगे होस्ट करेंगी | रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि रणवीर सिंह अपनी फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ के गाने के साथ इस शो की शुरुआत करेंगे |

Previous articleRBI जल्द ला सकता है 200 रुपये का नोट
Next articleउत्तर प्रदेश में एक बार फिर रेल हादसा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here