वैष्णो देवी भवन पर भारी हिमपात, बारिश ने बढ़ाई और ठंड

0

कश्मीर घाटी, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और मां वैष्णो देवी भवन पर भारी हिमपात हुआ है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक बर्फ  की ताजा नई सफेद चादर बिछ गई है। सड़कों के बंद होने से सामान्य जनजीवन प्रभावित होने के साथ ही कई इलाकों में बिजली और टैलीफोन सेवाएं ठप्प हो गई हैं। जानकारी के अनुसार वैष्णो देवी भवन सहित आस-पास के क्षेत्रों में बीती रात से भारी हिमपात हो रहा है, जिसे देख दर्शनों को आए श्रद्धालु उत्साहित दिखे। भवन पर करीब 10 इंच व भैरों घाटी एवं सांझी छत पर एक फुट बर्फबारी हुई है। वहीं कश्मीर घाटी में तड़के से जारी हिमपात के कारण कश्मीर विश्वविद्यालय की आज और कल होने वाली सभी परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं।

पिछले 2 सप्ताह के भीतर यह दूसरा मौका है, जब हिमपात के कारण विश्वविद्यालय की परीक्षाएं स्थगित की गई हैं। इसके अलावा श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग भी वाहनों के आवागमन  के  लिए  बंद  होने के साथ ही घाटी का जम्मू सहित शेष दुनिया से सड़क संपर्क  पूरी तरह कट गया है।  वहीं हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला सहित ऊपरी  इलाकों मनाली, कुफरी,  नारकंडा में ताजा  हिमपात तथा निचले क्षेत्रों में लगातार बारिश होने के कारण यहां  ठंड काफी बढ़ गई। इसके अलावा पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई।

खुशखबरी : प्राकृतिक गुफा खुली
हिमपात के उपरांत यात्रा में आई कमी को देखते हुए वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने प्राकृतिक गुफा को सोमवार करीब पौने 12 बजे श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया। गुफा के खुलने से श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिला तथा वे अपने आपको प्राकृतिक गुफा से मां के दर्शन कर भाग्यशाली समझ रहे थे।

Previous article6 बीमारियों से दूर रखने में मददगार है काली चाय
Next articleभारत के लक्षित हमले का दिया जाएगा माकूल जवाब-पाक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here