व्हॉट्सऐप को टक्कर देने मैसेजिंग ऐप लॉन्च करेगा पेटीएम

0

नई दिल्ली : देश की सबसे फेमस डिजिटल पेमेंट कंपनी Paytm जल्द ही फेसबुक मैसेजिंग और व्हॉट्सऐप को कड़ी टक्कर देने के लिए मैसेजिंग सर्विस लॉन्च करने की तैयारी में है. फिलहाल इस समय भारत में ऐसे कोई भी मैसेजिंग ऐप नहीं हैं जो व्हाट्सऐप और मैसेंजर से टक्कर ले सकें.

खबरों की माने तो Paytm यह सर्विस इस महीनें यानि अगस्त के लास्ट तक लॉन्च हो सकती है. गौरतलब है कि पेटीएम के पास कई बड़े निवेशक हैं जो इसके लिए निवेश कर सकते हैं. निवेशकों में सॉफ्टबैंक से लेकर सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी अली बाबा भी शामिल है.

खबरों के मुताबिक पेटीएम मैसेजिंग सर्विस के जरिए यूजर्स ऑडियो, वीडियो और टैक्स्ट फाइल भेजी जा सकेंगी। जानकारी के लिए बता दें कि इस समय पेटीएम के 22.5 करोड़ यूजर्स हैं. जबकि इंस्टैंट मैसेजिंग व्हाट्सऐप के पास 1 अरब से भी ज्यादा यूजर्स हैं.

पेटीएम को कड़ा मुकाबला करना होगा. क्योंकि कुछ ऐसे ऐप हैं जिसे लोग जानते तो हैं लेकिन बहुत कम लोग ही उन ऐप्स को यूज़ करते हैं. उदाहरण के तौर पर हाइक मैसेंजर जिसे अधिकांश लोग जानते हैं पर इसके यूजर्स कम हैं, हो सकता है आगे यूजर्स में बढ़ोतरी देखी जा सकती है.

कुछ दिन पहले ही खबर आ रही थी कि व्हॉट्सऐप भी भारत में डिजिटल पेमेंट सर्विस शुरू करने की प्लानिंग में जुड़ा हुआ है. कई रिपोर्ट्स से यह खुलासा हुआ है कि व्हाट्सऐप इसके लिए यूपीआई के साथ करार करेगी और अपने प्लेटफॉर्म पर ट्रांजैक्शन सर्विस देगी.

Previous articleस्मार्टफोन खरीदते समय रखें इन खास बातों का ख्याल
Next articleरक्षाबंधन पर राखी बांधने के सिर्फ 2 घंटे ही हैं शुभ मुहूर्त

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here