शंख बजाना भी है सेहत के लिए फायदेमंद

0

शंख बजाने का हिंदू धर्म में बहुत खास महत्व है। इसे घर में रखने से नकरात्मक ऊर्जा नहीं आती। इसे बजाने से जीवाणुओं का नाश होता है और शरीर में ऊर्जा का संचार होता है। शंख में कैल्शियम और फॉस्फोरस के अलावा कई मिनरल्स पाए जाते हैं जो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। इसमें पानी रख कर पीने से रोगों से छुुटकारा मिलता है। आयुर्वेद के अनुसार शंख बजाने से भी कई रोगों से बचा जा सकता है। इससे मूत्राशय, पेट का निचला हिस्‍सा, डायाफ्राम, छाती और गर्दन की एक्‍सरसाइज हो जाती है। आइए जानिए किन-किन समस्याओं में फायदेमंद है शंख बजाना।

1. फेफड़ों के रोग करें खत्म
शंख बजाना चेहरे, श्वसन प्रणाली, श्रवण तंत्र तथा फेफड़ों के लिए बहुत बढ़िया एक्‍सरसाइज है। जिन लोगों को सांस संबधी समस्याएं है, उन्हें शंख बजाने से इस समस्या से छुटकारा मिल सकता है। हर रोज शंख बजाने वाले लोगों को गले और फेफड़ों के रोग नहीं होते। इससे स्मरण शक्ति भी बढ़ती है।

2. हड्डियों को करें मजबूत
शंख में कैल्शियम, गंधक और फास्फोरस काफी मात्रा में पाए जाते हैं। यह तत्व हड्डियों को मजबूत करने के लिए बहुत जरूरी होते हैं। इसलिए शंख में रखें पानी के सेवन करें। इससे दांतो को भी फायदा मिलता है।

3. हार्ट-अटैक से बचाए
शंख की आवाज हृदय रोगियों के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इसे सुनने से हार्ट-अटैक की संभावना कम होती है।

4. गुदा और प्रोस्‍टेट 
शंख बजाने से गुदा और प्रोस्‍टेट सिस्टम पर सीधा असर पड़ता है। इससे गुदा की मासपेशिया मजबूत होती है और पाइल्स से छुटकारा मिलता है। इसके अलावा पुरूषों को प्रोस्‍टेट संबंधी बीमारियां नहीं होती।

5. स्किन प्रॉब्लम से मिलें छुटकारा
स्किन प्रॉब्लम जैसे एलर्जी, रैशेज, सफेद दाग के लिए शंख का पानी बहुत फायदेमंद है। रात को शंख में पानी भर कर रख दें और सुबह इस पानी से स्किन की मसाज करें।

Previous articleIPL खेलने वाले खिलाडिय़ों को प्रति मैच मिलने लगेंगे 6 करोड़: ललित मोदी
Next article21 अप्रैल 2018 राशिफल – जानिए कैसा रहेगा आपके लिए शनिवार का दिन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here