शाओमी के Mi A2 और Mi A2 Lite स्मार्टफोन 24 जुलाई को होंगे लॉन्च

0

चीनी स्मार्टफोन मेकर शाओमी 24 जुलाई को Mi A2 लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी ने स्पेन के मैड्रिड में ग्लोबल इवेंट का आयोजन किया है जिस दौरान Mi A2 के साथ इसका दूसरा वेरिएंट भी लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इसका टीजर जारी किया है जिसमें दो स्मार्टफोन्स का स्केच दिख रहा है।

शाओमी ने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट किया है जिसमें कहा गया है, ‘हम 24 जुलाई को एक नहीं बल्कि दो नए स्मार्टफोन्स दे रहे हैं, कोई गेस?’ इस ट्वीट के साथ दो स्मार्टफोन्स के बैक पैनल भी देखे जा सकते हैं। इन दोनों में ही दो वर्टिकल रियर कैमरे देखे जा सकते हैं।

इससे पहले भी रिपोर्ट्स के आधार पर हमने आपको बताया था कि कंपनी इस बार Mi A2 के दो वेरिएंट लॉन्च कर सकती है जिनमें से एक Mi A2 Lite होगा। अब जब कंपनी ने आधिकारिक टीजर जारी कर दिया है तो लगभग साफ हो चुका है कि 24 जुलाई को Mi A2 के साथ Mi A2 Lite भी लॉन्च होगा।

Mi A2 में मिड रेंज प्रोसेसर Qualcomm Snapdragon 625 दिया जा सकता है और इसमें 4GB रैम होने की उम्मीद है। इंटरनल मेमोरी 64GB की है माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। एक दूसरी वेबसाइट की लीक्ड स्पेसिफिकेशन्स के मुताबिक Mi A2 Lite में दो वर्टिकल रियर कैमरे होंगे जिनमें से एक 12 मेगापिक्सल का लेंस होगा जबकि दूसरा 5 मेगापिक्सल का होगा। सेल्फी के लिए इसमें 5 मेगापिक्सल का फ्रेंट कैमरा दिया जाएगा।

ऑपरेटिंग सिस्टम के तौर पर इसमें Android 8.1 Oreo दिया जाएगा। यह मिड रेंज बजट स्मार्टफोन होगा और इसमें पिछली बार की तरह डुअल कैमरा दिया जाएगा। लीक्ड रिपोर्ट के मुताबिक Mi A2 गोल्ड, ब्लू और ब्लैक कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा। कुल मिला कर इस बार कंपनी चार कलर वेरिएंट लॉन्च कर सकती है जो अलग अलग रैम वेरिएंट के लिए लागू हो सकता है।

Previous articleमेडिकल कॉलेज को अनुमति, रतलाम में छाया उल्लास
Next articleसावधान! कहीं आप भी तो नहीं पीते हैं गर्म चाय