शाओमी ने 50 इंच की डिस्प्ले के साथ लांच किया नया Mi TV 4C

0

चीनी इलैक्ट्रोनिक कंपनी शाओमी ने अपने नए Mi TV 4C को लांच कर दिया है। कंपनी ने इस टैलीविजन की कीमत 22,720 रुपए रखी है। वहीं, यह टीवी चीन में 3 अप्रैल यानी कल से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। शाओमी के TVs में 8W स्टीरियो स्पीकर्स दिए गए हैं जोकि डॉल्बी और DTS-HD ऑडियो ड्यूल डिकोडिंग क्षमता के साथ अाते हैं।

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसमें 50 इंच की 4K डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 3840 x 2160 पिक्सल्स है। इसके साथ ही इसमें 1.5GHz क्वाड-कोर एमलॉजिक कॉर्टेक्स-A53 प्रोसैसर,और माली-450 GPU शामिल है। इस टीवी में 2 जीबी रैम और 8 जीबी इंटर्नल स्टोरेज दी गई है। ये टीवी कंपनी के पैचवॉल सिस्टम की खूबी के साथ एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम व MIUI पर आधारित है।

कनैक्टिविटी के लिए इसमें वाई-फाई 802.11 ac (2.4 / 5GHz), ब्लूटुथ 4.2 LE, 3 HDMI पोर्ट, AV, 2 USB पोर्ट्स और 1 ईथरनेट पोर्ट शामिल है। इसके अलावा कंपनी ने साथ ही Mi रिमोट कंट्रोल दिया गया है जोकि जैश्चर कंट्रोल्स और वॉयस कंट्रोल के लिए स्पीच रेक्गोनिशन की खूबी के साथ अाता है।

Previous article‘मैंने ऐसा रिस्क लिया जिसकी कीमत मुझे चुकानी पड़ी’-उर्मिला मातोंडकर
Next articleबजट में कटौती से IPL उद्घाटन समारोह की चमक हुई फीकी, नहीं दिखेगा लेडी गागा का जलवा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here