शादी का कार्ड लेकर पीएम नरेंद्र मोदी से मिलने संसद पहुंचे क्रिकेटर युवराज सिंह

0

क्रिकेटर युवराज सिंह आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपनी शादी का कार्ड देने संसद पहुंचे हैं। युवराज अपनी मां के साथ नरेंद्र मोदी को कार्ड देने गए हैं।

बता दें कि इसी 30 को युवराज और उनकी मंगेतर हेजल कीच शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। इस शादी में फिल्म और क्रिकेट जगत की कई बड़ी हस्तियां शामिल होने वाली हैं।

पिछले साल 11 नवंबर को युवराज और हेजल ने बाली में सगाई की थी। पहले 30 नवबंर को पंजाबी रीति रिवाज से युवराज और हेजल चंडीगढ़ में शादी करेंगे। उसके बाद गोवा में हिन्दू रीति रिवाज से 2 दिसंबर को शादी होगी।

दोनों रीति रिवाज से शादी के बाद 5 और 7 दिसंबर को दिल्ली में संगीत और रिसेप्शन का आयोजन किया जाएगा। संगीत का कार्यक्रम छत्तरपुर के करीब फार्म हाउस में होगा और रिसेप्शन सिटी होटल में होगा।

युवराज की शादी का कार्ड बड़े ही दिलचस्प अंदाज में डिजाइन किया गया है। उनकी शादी के कार्ड को कार्टून और इलस्ट्रेशन के रूप में डिजाइन किया गया है। साथ ही उनकी शादी को एक थीम भी दिया गया है। क्रिकेटर युवराज सिंह की शादी का थीम है ‘युवराज-हेजल प्रीमियर लीग’।

Previous articleभारत में आज लॉन्च हो रहा है HTC Desire 10 Pro
Next articleमुख्यमंत्री श्री चौहान ने तब्लीगी इज्तिमा आयोजन स्थल का निरीक्षण किया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here