शेयर और म्यूचुअल फंड यूनिट्स खरीदने के लिए जल्द ही आधार कार्ड नंबर को अनिवार्य बनाया जा सकता है। सरकार और सिक्योरिटीज ऐंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (सेबी) आधार कार्ड को फाइनैंशल मार्केट ट्रांजैक्शन से लिंक करने की योजना बना रहे हैं। आधार ना केवल आयकर दाखिल करने पैन कार्ड समेत अन्य आवश्यक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए जरूरी हो गया है बल्कि आने वाले दिनों में शेयर बाजार और म्यूचुअल फंडों में निवेश के लिए भी जरूरी हो जाएगा।
बताया जा रहा है कि सरकार और सेबी आधार कार्ड को वित्त बाजारों में लेन-देन से लिंक करने की योजना बना रहे हैं। सरकार और सेबी का मानना है कि इससे शेयर बाजार में ब्लैकमनी को सफेद बनाने के खेल को रोकने में मदद मिलेगी।
आपको बता दें कि फिलहाल ब्रोकर्स या म्यूचुअल फंड कंपनियों को आधार नंबर नहीं बताना होता और निवेशकों की पहचान पैन के जरिए होती है। सरकार का मानना है कि पैन टैक्स चोरी रोकने के लिए पर्याप्त नहीं है। लिहाजा सरकार अब आधार को शेयर बाजार और म्यूचुअल फंडों निवेश के लिए आधार को जरूरी बनाने की योजना पर काम कर रही है।





























































