शोकाकुल परिवारों से मिलीं नगरीय विकास मंत्री श्रीमती माया सिंह

0

ग्वालियर  – ईपत्रकार.कॉम |प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्रीमती माया सिंह ने शुक्रवार को शोकाकुल परिवार के बीच पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। मंत्री श्रीमती सिंह ने वार्ड-58 के संयोजक श्री राकेश कनकने के पिता के निधन पर हरिशंकरपुरम स्थित आवास पहुंचकर शोक व्यक्त की और दिवंगत आत्मा के चित्र पर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। इसके उपरांत उन्होंने भास्कर लाईन स्थित जयसिंह चौहान के आवास पर पहुँचकर उनकी पत्नी के निधन पर शोक व्यक्त किया।

श्रीमती माया सिंह ने ग्वालियर के पूर्व विधायक श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के घर पहुँचकर उनके पिता को श्रृद्धांजलि अर्पित की। साथ ही दिवंगत आत्मा की शांति के लिये प्रार्थना भी की।

Previous articleयोग क्रियाओं से शारीरिक एवं बौद्धिक विकास-राज्यमंत्री श्री मीणा
Next articleकलेक्टर सहित स्कूली छात्र-छात्राओं ने किया सूर्यनमस्कार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here