श्रीनगर के बाहरी क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 2 आतंकवादियों को किया ढेर

0

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर के बाहरी क्षेत्र में आज तड़के एक मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो आतंकवादियों को मार गिराया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आतंकवादियों के एक समूह द्वारा कल भाजपा नेता मोहम्मद अनवर खान पर हमला करने और उनके दो निजी सुरक्षा अधिकारियों (पीएसओ) से हथियार छीनने की कोशिश करने के बाद सुरक्षा बलों ने श्रीनगर के बाहरी क्षेत्र खानमोह के बलहमा में आतंकवादियों की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया। उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों के जवान जब क्षेत्र की तलाशी कर रहे थे तो वहां छिपे हुए आतंकियों ने स्वचालित हथियारों से गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की।

उन्होंने बताया कि मुठभेड़ की जानकारी मिलने के बाद अतिरिक्त सुरक्षा बलों को घटना स्थल पर भेज दिया गया है और इस घटना में शामिल कोई भी आतंकवादी बचने नहीं पाए इसके लिए पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर दी गई है। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ वाले स्थल के पास दो आतंकवादियों के शव बरामद हुए हैं लेकिन अभी तक शवों की पहचान नहीं हो पाई है। उन्होंने बताया कि इस मुठभेड़ में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का एक जवान भी घायल हुआ है जिसकी स्थिति स्थिर बनी हुई है। गौरतब है कि खान पर खानमोह क्षेत्र में आतंकवादियों के एक समूह ने कल हमला किया था जिसमें बिलाल अहमद नाम का सुरक्षा अधिकारी घायल हो गया था।

Previous articleप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज इंफाल में भारतीय विज्ञान कांग्रेस के 105वें सत्र का शुभारंभ करेंगे
Next articleमैं चाहता हूं कि कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा कुछ दिन श्रीलंका में गुजारें-श्रीलंकाई खेल मंत्री

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here