कांगेस के नेता से नीतीश ने कहा- आपको यहाँ पर देख कांग्रेस पार्टी से न निकाल दे

0

पटना विश्‍वविद्यालय के शताब्‍दी समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार के साथ कई मंत्री और पूर्व छात्र मौजूद रहे. जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भाषण दे रहे थे, तो उनकी निगाह पूर्व शिक्षा मंत्री और कांग्रेस के नेता अशोक चौधरी पर पड़ी. उन्होंने मंच से कहा कि आप भी यहां आए हैं, मुझे डर है कि कहीं आपको यहां देखकर आपकी पार्टी आपको निकाल न दे.

गौरतलब है कि कांग्रेस नेता और महागठबंधन सरकार में शिक्षा मंत्री रहे अशोक चौधरी भी पटना यूनिवर्सिटी के पूर्व छात्र रहे हैं. अशोक चौधरी को आने के लिए यूनिवर्सिटी से बाकायदा इनविटेशन भी मिला था. अशोक चौधरी ने कहा कि पटना यूनिवर्सिटी के 100 साल पूरे हुए हैं. यह ऐतिहासिक पल है. इस मौके पर यहां आकर पुरानी यादें ताजा हो गईं.

महागठबंधन में अशोक चौधरी और नीतीश कुमार की अच्‍छी बनती थी. नीतीश जब महागठबंधन छोड़कर बीजेपी के साथ चले गए तो यह चर्चा शुरू हो गई थी कि अशोक पार्टी तोड़ देंगे और अपने समर्थक विधायकों के साथ जेडीयू में शामिल हो जाएंगे. अशोक चौधरी पार्टी तोड़ने की बात से इनकार करते रहे, लेकिन पार्टी ने उनपर यकीन नहीं किया. लिहाजा उन्हें कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के पद से हटा दिया गया है.

Previous articleकश्मीर की समस्या के समाधान से दुनिया की कोई ताकत हमें नहीं रोक सकती – राजनाथ सिंह
Next articleसाप्ताहिक अवकाश को छोड़कर मंडी में क्रय-विक्रय बंद न हो – कलेक्टर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here