श्रीसंत श्रीसंत सबूत पेश करें कि बीसीसीआई उनके साथ अच्छा बर्ताव नहीं कर रहा-कपिल देव

0

भारत के पूर्व कप्तान कपिल देव चाहते हैं कि मैच फिक्स करने के आरोपी एस श्रीसंत अपने उन दावों को साबित करने के लिए सबूत पेश करें कि बीसीसीआई उनके साथ अच्छा बर्ताव नहीं कर रहा। श्रीसंत को मैच फिकिंसग के आरोपों में आजीवन प्रतिबंधित किया हुआ है और वह तब से अदालत में इसके खिलाफ लड़ रहे हैं। बीसीसीआई अपने फैसले पर अडिग है और उसने केरल के इस तेज गेंदबाज पर से आजीवन प्रतिबंध नहीं हटाया है।

कपिल ने यहां कृष्णापत्तनम गोल्डन ईगल्स गोल्फ चैम्पियनशिप के मौके पर कहा, ‘‘अगर उसे (श्रीसंत) को ऐसा (कि बीसीसीआई पक्षपात कर रहा है) लगता है तो उसे अपने दावों को साबित करने के लिये सबूत पेश करने चाहिए। हर व्यक्ति को लगता है कि उसे देश के लिये खेलना चाहिए लेकिन एक मैच में सिर्फ 11 खिलाड़ी ही खेल सकते हैं। ’’

Previous articleलिखने की फुर्सत जो मिले, तो खत लिखना ….
Next articleअगर आप भी 12वीं पास है तो यहाँ करे आवेदन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here