श्री अमरनाथ यात्रा 28 जून से प्रारम्भ

0

कश्मीर में मौजूदा समय में बने तनावपूर्ण हालात के बीच करीब 1 माह बाद शुरू हो रही पवित्र श्री अमरनाथ यात्रा को लेकर जहां कई श्रद्धालुओं में असमंजस बना हुआ है, वहीं जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल एन.एन. वोहरा ने कहा कि अमरनाथ यात्रा पर आने वाले यात्रियों की सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम किए गए हैं। शिव भक्तों को यात्रा के दौरान किसी तरह से डरने की जरूरत नहीं है।

रविवार को सतीश चंद्र धवन सरकारी पुरुष कालेज के वार्षिक दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए राज्यपाल वोहरा ने एक सवाल के जवाब में कहा कि कश्मीर में होने वाले हादसों को लेकर डर होना स्वाभाविक है लेकिन अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा को लेकर सरकार ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। कश्मीर में पैदा हुए हालातों संबंधी पूछे गए सवाल पर राज्यपाल ने दो टूक कहा कि उन्हें कश्मीर बारे यहां कोई बात नहीं करनी है। बता दें कि पवित्र श्री अमरनाथ यात्रा 28 जून से प्रारम्भ हो रही है, जिसके लिए देश-विदेश से श्रद्धालुओं ने पंजीकरण करवाए हैं।

Previous articleवो राम की खिचड़ी भी खाता है
Next article2019 में भाजपा की सत्ता में नहीं होगी वापसी- नायडू

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here