संजय दत्त की बायॉपिक में नजर आएंगे राजकुमार हिरानी

0

हाल में ही रिपोर्ट आई थी कि राजकुमार हिरानी अपनी आने वाली फिल्म संजय दत्त की बायॉपिक में सुभाष घई का किरदार अदा करेंगे। सुभाष घई ने संजय दत्त की सुपरहिट फिल्म ‘खलनायक’ और ‘विधाता’ जैसी फिल्मों में कैमियो किया था। हालांकि, ताजा रिपोर्ट के मुताबिक हिरानी अपना रोल ही अदा करेंगे न कि शोमैन सुभाष घई का। वह इस फिल्म के एक सीन में दिखेंगे जहां वह संजय दत्त को ‘मुन्ना भाई एमबीबीएस’ का रोल ऑफर करते नजर आएंगे।

इस फिल्म के एक सूत्र ने खुलासा किया है कि हिरानी फिल्म के कुछ सीन्स में नजर आ सकते हैं। राजकुमार हिरानी के फिल्म में आने से इस फिल्म की वास्तविकता और बढ़ जाएगी। उन्होंने अपने हिस्से की शूटिंग भी पूरी कर ली है। हिरानी बॉलिवुड में एक ऐक्टर बनने का सपना लेकर आए थे पर उन्हें कभी कोई बड़ा मौका नहीं मिला।

संजय दत्त की बायॉपिक में रणबीर कपूर मुख्य भूमिका में है। यह फिल्म मार्च 2018 में सिनेमा घरों में दस्तक देगी।

Previous article3 साल में 72 हजार करोड़ से ज्यादा काला धन मिला: केंद्र सरकार
Next articleगे था शेक्‍सपीयर, मर्दों के लिए लिखे रूमानी गीत: ब्रिटिश डायरेक्‍टर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here