संविधान के लिए जान देने से भी पीछे नहीं हटेंगे AAP कार्यकर्ता: केजरीवाल

0

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि अवरोधकों के बावजूद दिल्ली सरकार संविधान के सिद्धांतों पर चल रही है। ‘संविधान 70′ अभियान के समापन समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने यह बयान दिया।

केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार संविधान के सिद्धांतों पर चल रही हैं लेकिन कुछ अवरोधक भी हैं। इससे पहले उनहोंने ट्वीट करते हुए संविधान दिवस और आम आदमी पार्टी के स्थापना दिवस के एक ही दिन होने की जानकारी दी थी। उन्होंने लिखा था कि आज संविधान दिवस है।

मुख्यमंत्री ने लिखा कि आज ही आम आदमी पार्टी का स्थापना दिवस है। ये महज़ संयोग नहीं है। प्रकृति ने ‘‘आप” के एक-एक कार्यकर्ता पर संविधान को बचाने और इसे अक्षरशः इस देश में लागू कराने की ज़िम्मेदारी सौंपी है। इसके लिए जान भी देनी पड़े तो पीछे मत हटना।

Previous articleअजित पवार अब हमारे साथ, 5 साल के लिए CM बनेंगे उद्धव-संजय राउत
Next articleभारत में Oppo का ColorOS 7 हुआ लॉन्च